22.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

तेलंगाना में कार के पेड़ से टकराने से पांच की मौत

हैदराबाद, 4 मार्च । तेलंगाना के वानापर्थी जिले में सोमवार तड़के एक कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई।

यह दुर्घटना हैदराबाद-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोठाकोटा के पास उस समय हुई जब तेज रफ्तार कार नियंत्रण से बाहर हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस घटना में सात अन्य घायल भी हुए हैं।

मरने वालों में तीन बच्चे भी हैं। मृतकों की पहचान यासिर (7 महीने), बुशरा (2 साल), मारिया (5 साल), अब्दुल रहमान (62) और सलीमा बी (85) के रूप में हुई है।

घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और उनमें से तीन की हालत गंभीर है। घायलों की पहचान समीरा (5), हुसैन (10), सहफी, खादीरुन्निसा, हबीब, अली और शहजान बेग के रूप में हुई है।

घायलों में से छह को आंध्र प्रदेश के कुरनूल के एक अस्पताल में भेजा गया है। एक को वानापर्थी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सभी कर्नाटक के बेल्लारी जिले के रहने वाले थे। परिवार हैदराबाद में एक शादी में शामिल होने के बाद बेल्लारी लौट रहा था।

पुलिस के मुताबिक हादसा देर रात 2.30 से 3 बजे के बीच हुआ, कार में 12 लोग सवार थे। पुलिस को संदेह है कि ड्राइवर को झपकी आ गई जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।

टक्कर में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बचावकर्मियों को शवों को बाहर निकालने और घायलों को बचाने में एक घंटे से अधिक का समय लगा।

अन्य ख़बरें

‘विंग्स ओवर गंगा’ भारतीय वायुसेना के शौर्य और शक्ति का उत्सव : राजनाथ सिंह

Newsdesk

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading