22.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
व्यापारहेडलाइंस

एडीआईए ने स्पाइसजेट में खरीदे शेयर

नई दिल्ली, 4 मार्च । अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (एडीआईए) ने हाल ही में खुले बाजार से स्पाइसजेट के शेयर खरीदे हैं।

एयरलाइन के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा, “हां, एडीआईए ने खुले बाजार से एयरलाइन के शेयर हासिल किए हैं।”

एक एयरलाइन अधिकारी ने दावा किया कि स्पाइसजेट में विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की हिस्सेदारी में 5.88 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो दिसंबर 2023 में 0.33 प्रतिशत से बढ़कर फरवरी 2024 में 6.21 प्रतिशत हो गई।

स्पाइसजेट ने हाल ही में एरीज़ अपॉर्चुनिटीज फंड लिमिटेड और एलारा इंडिया अपॉर्चुनिटीज फंड लिमिटेड सहित कुछ निवेशकों के साथ एक प्रीफेरेंशियल इश्यू से कुल 1060 करोड़ रुपए का निवेश हासिल किया था।

एयरलाइन अधिकारियों के अनुसार, इन फंडों का एक हिस्सा पिछली देनदारियों को चुकाने में इस्तेमाल किया जाएगा।

28 फरवरी को, स्पाइसजेट ने एयरकैप की सहायक कंपनी, सेलेस्टियल एविएशन के साथ बातचीत के जरिए अपने 250 करोड़ रुपए के विवाद को सुलझा लिया था।

अन्य ख़बरें

25,000 रुपए की मासिक एसआईपी या 5 लाख रुपए का लंपसम निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फंड?

Newsdesk

आरबीआई ने एसजीबी 2018-19 सीरीज-II के लिए रिडेम्पशन प्राइस 14,425 रुपए तय किया; रिटर्न 357 प्रतिशत रहा

Newsdesk

अदाणी पावर की कमाई में शानदार उछाल, दूसरी तिमाही में मुनाफा 141 प्रतिशत बढ़कर 7,019 करोड़ रुपए हुआ

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading