23.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

गाजियाबाद में दबंगों ने की युवक पर फायरिंग

गाजियाबाद, 5 मार्च । गाजियाबाद के कौशांबी थाना इलाके में सोमवार की रात दबंगों ने ईडीएम मॉल के पास एक युवक पर फायरिंग कर दी। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घायल युवक अंकित की गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र के डाबर चौराहे पर दुकान है। वह सोमवार की रात दुकान बंद कर ईडीएम मॉल की तरफ से अपने घर की तरफ जा रहा था। रास्ते में ईडीएम मॉल के पास इकट्ठा दबंगों से उसकी कहासुनी हो गई। इस पर उन्होंने अंकित पर गोलियों से हमला कर दिया।

अंकित के चाचा प्रवीण के मुताबिक नगर निकाय चुनाव में हुई रंजिश के चलते दबंगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने इसकी शिकायत पहले भी पुलिस से की थी। वहीं एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया की अंकित गोली लगने से घायल हुआ है। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

अन्य ख़बरें

इसरो आज रात लॉन्च करेगा जीएसएलवी-एफ18, अंतरिक्ष में भेजेगा नेविगेशन सैटेलाइट

Newsdesk

केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने पुण्यतिथि पर आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती को किया याद

Newsdesk

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन की जयंती पर केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम योगी सहित नेताओं ने किया नमन

Newsdesk

Leave a Comment