31.5 C
Jabalpur
September 22, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

राहुल गांधी को बतानी होगी अपनी जाति : रामेश्वर शर्मा

भोपाल, 6 मार्च । अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जातीय जनगणना का मसला जोर शोर से उठा रहे हैं। इस पर मध्य प्रदेश से भाजपा के विधायक रामेश्वर शर्मा ने तंज कसा है और कहा है कि राहुल गांधी को पहले अपनी जाति बताना होगी।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हुजूर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने बुधवार को पत्रकारों से राहुल गांधी द्वारा जातीय जनगणना की उठाई जा रही मांग को लेकर कहा कि पहले तो राहुल गांधी को यह खुद बताना पड़ेगा कि उनकी खुद की जाति क्या है। वैसे तो हम लोग सनातन प्रवृत्ति के लोग हैं, हिंदू समाज में सबके वर्ग- जाति का उल्लेख नहीं होता। पर राहुल गांधी, आपने जाति पूछनी शुरू कर दी है तो पहले आपको बताना पड़ेगा कि फिरोज खान का नाती किस जाति का है।

ज्ञात हो कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन दोनों मध्य प्रदेश से होकर गुजर रही है और इस यात्रा का बुधवार को अंतिम दिन है।

इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी लगातार जातीय जनगणना का मसला उठा रहे हैं, साथ ही केंद्र की सरकार पर हमले भी बोल रहे हैं।

अन्य ख़बरें

भोपाल में पुलिस और आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, शराब बनाने के उपकरण जब्त

Newsdesk

बिहार : जमुई छेड़खानी कांड का मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Newsdesk

रानीताल में गणेश पंडाल के पास जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, सात लोग पकड़े; ₹1.20 लाख जब्त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading