September 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

बिजनौर में चीनी मिल की गन्ना चेन में गिरने से किसान की मौत

बिजनौर, 7 मार्च । उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र में चड्ढा ग्रुप शुगर मिल में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात को गन्ना लेकर आए किसान की गन्ना चेन में गिरने से मौत हो गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

मृतक किसान की पहचान तुकमान उर्फ बबलू के रूप में हुई है।

चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव करनपुर गांवड़ी निवासी तुकमान उर्फ बबलू (50 वर्ष) बुधवार-गुरुवार रात को ट्रैक्टर ट्रॉली में गन्ना लादकर चड्ढा ग्रुप शुगर मिल चांदपुर पहुंचा था। बबलू केन यार्ड में तौल के बाद चेन पर ट्रॉली को खाली कर रहा था। इसी दौरान वह गन्ना चेन में गिर गया और गन्ने में दबने से उसकी मौत हो गई।

किसान शव क्षत-विक्षत होगया। उसकी मौत पर किसानों ने मिल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

फिलहाल पुलिस किसानों को समझाने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें किसान मिल की गन्ना चेन में गिरते नजर आ रहा है।

अन्य ख़बरें

आवास की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट गेट पर महिलाओं की भूख हड़ताल

Newsdesk

सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ: प्रभारी मंत्री ने माँ नर्मदा उद्गम पर की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं नागरिकों के कल्याण की कामना

Newsdesk

औद्योगिक संस्थानों, मोटर गैरेज, रेलवे के विभिन्न कार्यालयों में पूजे गये देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading