June 24, 2026
सी टाइम्स
खेल

मैं मैच खत्म करना चाहता था : सूर्यकुमार यादव

अबू धाबी, 29 अक्टूबर | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ नाबाद 79 रनों की पारी खेलने वाले मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने कहा है कि उनकी सोच लंबे समय से मैच खत्म करने वाला खिलाड़ी बनने की थी और इस पर उन्होंने काम भी किया। बेंगलोर ने शेख जाएद स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई के सामने 165 रनों की चुनौती रखी थी, जिसे मुंबई ने सूर्यकुमार की शानदार पारी के दम पर पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया।

सूर्यकुमार को उनकी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

मैच के बाद सूर्यकुमार ने कहा, “मैं लंबे समय से मैच खत्म करने के बारे में सोच रहा था। मैं सोचा करता था कि यह कैसे किया जा सकता है। मुझे अपने खेल के बारे में पूरी तरह से पता होना चाहिए था और मैदान पर जाकर वैसा खेलना था। मेडिटेशन करने और अपने आप पर समय बिताने से मुझे काफी मदद मिली।”

सूर्यकुमार ने कहा कि उन्होंने लॉकडाउन के दौरान अपने खेल पर काफी मेहनत की।

उन्होंने कहा, “मैंने लॉकडाउन में अपने खेल पर काफी मेहनत की है। इससे पहले मैं लेग स्टम्प पर ज्यादा शॉट लगाता था। मुझे नंबर-3 का स्थान पसंद है लेकिन मैं मैच खत्म करना चाहता था। इसलिए मैं इस प्रयास से खुश हूं।”

अन्य ख़बरें

आईसीसी रैंकिंग: स्मिथ को पछाड़कर ‘नंबर-1’ गेंदबाज बनीं श्री चरणी

Newsdesk

फीफा वर्ल्ड कप के बीच जर्मनी को झटका, निको श्लोटरबेक शेष टूर्नामेंट से बाहर

Newsdesk

सीनियर नेशनल एक्वेटिक चैंपियनशिप: कर्नाटक ने पुरुषों और महिलाओं के टीम टाइटल जीते, आर्यन-सान्वी रहे ‘बेस्ट स्विमर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading