23.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

देहरादून में दहशत का पर्याय बना गुलदार पकड़ा गया, दो बच्चों को बना चुका था निवाला

देहरादून, 7 मार्च । उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दहशत का पर्याय बने गुलदार को वन विभाग की टीम आखिरकार पकड़ने में कामयाब हो गई। गुलदार के पकड़े जाने के बाद स्थानीय लोगों और वन विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद में बढ़ते हमलों के मद्देनजर वन विभाग को जल्द से जल्द गुलदार को पकड़ने के सख्त निर्देश दिए थे।

गौरतलब है कि करीब दो माह पूर्व सिगली गांव में घर के आंगन से गुलदार ने एक चार वर्षीय बच्चे को उठाकर अपना निवाला बना लिया था। इसके कुछ समय बाद सोंधोवाली क्षेत्र में रिस्पना नदी के पास भी गुलदार ने एक बालक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

कुछ दिन पहले गलजवाड़ी गांव में भी गुलदार ने एक 9 वर्षीय बच्चे पर हमला कर उसे अपना निवाला बनाया था। इसे लेकर क्षेत्रवासियों में आक्रोश व्याप्त था। वन विभाग की ओर से लगातार गुलदार को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे थे।

मसूरी वन प्रभाग में रेंजर राकेश नेगी ने बताया कि गुलदार को किमाड़ी गांव में लगाए गए पिंजड़े में कैद कर लिया गया है। पिछले काफी समय से इस गुलदार की तलाश की जा रही थी।

अन्य ख़बरें

महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों से ही साकार होगा समरस समाज का सपना : योगी आदित्यनाथ

Newsdesk

अयोध्या में रामलला के दर्शन के समय में बड़ा बदलाव, एक नवंबर से सुबह चार बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट

Newsdesk

महाकौशल दौरे पर 28 को आ रहे प्रवीण तोगड़िया, तैयारी तेज

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading