November 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

ओडिशा के सुंदरगढ़ में सड़क दुर्घटना में तीन की मौत

भुवनेश्वर, 8 मार्च । ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के मुंडाजोर से दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना सामने आई है। दरअसल, वाहन पलटने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।

मृतक और घायल झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में अनापासीता के हैं।

बता दें कि गुरुवार की रात लाठीकटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अटलघाट गांव में 20 लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “जिस पिकअप वैन में यह सभी सवार होकर जा रहे थे, वो ओवरस्पीडिंग की वजह से अपना संतुलन खो बैठी और और सड़क किनारे 10 फीट गहरी जगह में लुढ़क गई। इसके बाद घायलों को राउरकेला स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया।”

फिलहाल, 11 घायलों का राउरकेला स्थित सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। इसके दो अन्य गंभीर घायलों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, ताकि उनका बेहतर उपचार हो सके।

अन्य ख़बरें

सिद्धारमैया दिखाएंगे अपनी ताकत, 26 नवंबर को मैसूरु में अहिंदा का बड़ा सम्मेलन कराने की तैयारी

Newsdesk

‘ईवीएम और बैलेट की चिंता छोड़ें, आत्मचिंतन शुरू करें’, भोपाल में आयोजित पदयात्रा में जेपी नड्डा का विपक्ष पर निशाना

Newsdesk

70 वर्ष की आयु पूरी, फिर भी कुलपति पद पर बने रहने को हाईकोर्ट में चुनौती

Newsdesk

Leave a Comment