September 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर यातायात शनिवार से 14 घंटे के लिए निलंबित

श्रीनगर, 9 मार्च । जम्मू-कश्मीर में मौसम के बदले मिजाज की वजह से कई स्थानों पर भूस्खलन देखने को मिल रहा है। इससे यातायात की समस्या हो रही है। इस वजह से कई जगहों पर आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है।

शनिवार को श्रीनगर से जम्मू जाने वाले वाहनों को ही यात्री की मंजूरी दी गई। जम्मू से श्रीनगर जाने वाले वाहनों पर रोक रहेगी।

अधिकारियों ने कहा, “रात एक बजे तक लाइट मोटर व्हीकल की आवाजाही ही जारी रहेगी। उसके बाद भारी वाहन को इजाजत मिलेगी।”

अधिकारियों ने कहा कि शनिवार को हाईवे के चौड़ीकरण की प्रक्रिया की वजह से 14 घंटे तक ट्रैफिक को निलंबित करने का फैसला लिया गया है।

इस दौरान नाशरी से बनिहाल तक अन्य स्थानों पर भी चौड़ीकरण का काम किया जाएगा।

लगभग 300 किलोमीटर लंबा राजमार्ग चारों ओर से घिरी घाटी के लिए आपूर्ति की जीवन रेखा है। सभी आवश्यक वस्तुएं इसी राजमार्ग के माध्यम से लाई जाती हैं।

अन्य ख़बरें

यूएन में भारत बोला- भारतीयों और अफगानों के बीच संबंध आधुनिक नक्शों और सीमाओं से भी पुराने

Newsdesk

निगमायुक्त ने सिविल लाइन, घंटाघर और मालगोदाम चौक का किया औचक निरीक्षण

Newsdesk

हाईकोर्ट बार में गणेश उत्सव पर महाआरती

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading