22.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
खेलहेडलाइंस

ऋषभ पंत की वापसी पर संशय बरकार, कोच पोंटिंग ने बनाया खास प्लान

नई दिल्ली, 11 मार्च । भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत इस वक्त टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। फैंस को उनकी वापसी का इंतजार है, जो अब आईपीएल 2024 के जरिए मुमकिन होने वाला है। इस बीच दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने खुलासा किया है कि वह ऋषभ पंत की वापसी को लेकर खास प्लान तैयार कर रहे हैं।

सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि नेशनल क्रिकेट एकेडमी से फिटनेस सर्टिफिकेट मिलने के बाद पंत आईपीएल के आगामी सीजन में क्रिकेट में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

द आईसीसी रिव्यू के एक एपिसोड में बोलते हुए पोंटिंग ने उम्मीद जताई कि पंत टूर्नामेंट की शुरुआत से ही टीम का नेतृत्व करेंगे, बशर्ते उनकी फिटनेस ठीक रहे।

रिकी पोटिंग ने कहा, “हमें एक बड़ा फैसला लेना होगा। अगर ऋषभ पंत फिट हुए तो हम चाहेंगे कि वह कप्तानी के लिए भी आगे आएं, लेकिन अगर वे पूरी तरह से फिट नहीं होते हैं तो हम कोशिश करेंगे कि उन्हें कोई और रोल दिया जाए। हमें अभी भी कुछ फैसले लेने हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि विकेटकीपर-बल्लेबाज ने वापसी के लिए काफी प्रयास किए हैं और हाल के अभ्यास सत्रों में उनकी सहभागिता से लगता है कि दिल्ली कैपिटल तैयारी में है कि मोहाली में पंजाब किंग्स के खिलाफ 23 मार्च को वह मैदान पर हों।

पोंटिंग ने कहा, “उसने पिछले कुछ हफ्तों में अभ्यास मैच खेले हैं, जो हमारे लिए वास्तव में अच्छा है। मुझे पता है कि उसने अपने शरीर और अपनी फिटनेस पर कड़ी मेहनत की है। ताकि वह उस स्तर पर वापस आ सके जिसके लिए वो जाना जाता है।”

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने दिसंबर 2022 में खतरनाक कार दुर्घटना और महीनों के दर्द को सहन करनेवाले पंत की वापसी को लेकर खुशी व्यक्त की।

उन्होंने कहा, “मैं बहुत खुश हूं और पंत की वापसी को लेकर काफी उम्मीदें लगाए बैठा हूं। केवल दिल्ली कैपिटल्स के कोच के रूप में नहीं, बल्कि मैं उन्हें फिर से क्रिकेट खेलते हुए देखना चाहता हूं।”

अन्य ख़बरें

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

नेशनल जूनियर मीट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, चार रिकॉर्ड ध्वस्त

Newsdesk

जादरान-रहमत की शानदार पारी, राशिद ने झटके 3 विकेट, अफगानिस्तान ने ट्राई सीरीज के फाइनल में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading