22.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

छिंदवाड़ा किसी हालत में नहीं छोडूंगा : कमल नाथ

छिंदवाड़ा, 11 मार्च । मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ ने जबलपुर से चुनाव लड़ाए जाने को लेकर चल रही चर्चाओं के जवाब में कहा कि छिंदवाड़ा को किसी भी हालत में नहीं छोडूंगा।

कमल नाथ ने सोमवार को संवाददाताओं से उनके जबलपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की चर्चाओं को लेकर सवाल किया तो उन्होंने साफ तौर पर कहा, ऐसा कोई प्लान नहीं है। मैं छिंदवाड़ा किसी भी हालत में नहीं छोडूंगा।

राज्य में कांग्रेस के तमाम बड़े नेता पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम रहे हैं और आने वाले समय में भी कई नेताओं के भाजपा में जाने की संभावनाएं बनी हुई हैं।

इस पर कमल नाथ का कहना है कि सुरेश पचौरी शामिल हुए हैं, उनकी मर्जी है। अरुणोदय चौबे ने तो पहले ही कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।

ज्ञात हो कि छिंदवाड़ा क्षेत्र के कई नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जा चुके हैं। पार्षदों ने अभी हाल ही में भाजपा का दामन थामा है। उसके बाद से ही कमल नाथ के आगामी लोकसभा चुनाव जबलपुर से लड़ने की चर्चा जोर पकड़े हुए है।

कहा जा रहा है कि कांग्रेस हाई कमान राज्य के प्रमुख नेताओं को प्रमुख संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ाने के मूड में है।

अन्य ख़बरें

महाकौशल दौरे पर 28 को आ रहे प्रवीण तोगड़िया, तैयारी तेज

Newsdesk

बाउंड्रीवाल के लिए काट दिए एक दर्जन हरे-भरे पेड़, एनओसी लेने पर भी सवाल

Newsdesk

सिहोरा बस स्टैंड की 10 दुकानें सील; आवंटन निरस्त कर होगी नीलामी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading