September 13, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकहेडलाइंस

कर्नाटक में युवक ने की प्रेमिका के पिता की हत्या

बागलकोट, (कर्नाटक) 12 मार्च । कर्नाटक के बागलकोट जिले के भगवती गांव में मंगलवार को एक युवक ने अपनी प्रेमिका के पिता की चाकू गोदकर हत्या कर दी।

दलित युवक, प्रवीण कांबले, उच्च जाति के 52 वर्षीय संगनगौड़ा पाटिल की बेटी के साथ रिश्ते में था।

लेकिन, संगनगौड़ा इसके पक्ष में नहीं थे। उन्होंने प्रवीण कांबले को अपनी बेटी से दूर रहने की चेतावनी दी थी।

कुछ दिन पहले संगनगौड़ा पाटिल ने अपनी बेटी से मिलने की कोशिश करने पर प्रवीण कांबले की पिटाई भी की थी।

इस घटना के बाद लड़की ने उस युवक से मिलने से इनकार कर दिया था।

पुलिस के मुताबिक, इससे नाराज युवक नेे चाकू से हमला कर संगनगौड़ा की हत्या कर दी।

बागलकोट ग्रामीण पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

अन्य ख़बरें

रायसेन जिला जेल में कैदी ने देशी कट्टे से प्रहरी को मारी गोली, जेल अधीक्षक निलंबित, अंदर हथियार पहुंचा कैसे?

Newsdesk

भाजपा नेताओं ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के गिनाए फायदे, विपक्ष को भी दिया जवाब

Newsdesk

पीएम मोदी और शी जिनपिंग ने व्यापार असंतुलन, सप्लाई चेन और बाजार पहुंच पर की चर्चा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading