31.5 C
Jabalpur
September 22, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

मध्य प्रदेश : मंडीदीप में 65 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

भोपाल, 13 मार्च । मध्य प्रदेश के मंडीदीप में मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में 65.53 करोड़ की लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने राज्य में जारी विकास कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आज मंडीदीप में आयोजित कार्यक्रम में 65.53 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास किया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विकास और जनकल्याण भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य है। मध्य प्रदेश सरकार विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ा रही है। आज मंडीदीप में 65.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास होना विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का पर्याय है।

कार्यक्रम के दौरान हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे।

अन्य ख़बरें

भोपाल में पुलिस और आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, शराब बनाने के उपकरण जब्त

Newsdesk

बिहार : जमुई छेड़खानी कांड का मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Newsdesk

रानीताल में गणेश पंडाल के पास जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, सात लोग पकड़े; ₹1.20 लाख जब्त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading