33 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकहेडलाइंस

गुरुग्राम में अंतरराज्यीय वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

गुरुग्राम, 13 मार्च । गुरुग्राम पुलिस ने बुधवार को कहा कि पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गुरुग्राम से दो संदिग्धों को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने इनके पास से सात कार बरामद की हैं।

पुलिस के मुताबिक, इन चोरों ने पिछले एक साल में गुरुग्राम और दिल्ली से आधा दर्जन कार बरामद की है।

सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) वरुण दहिया ने आरोपियों की पहचान सुनील कुमार और अमित कुमार जांगिड़ के रूप में की है।

दहिया ने कहा, “अपराधी वाहन को चोरी कर उसे राजस्थान में ले जाते थे और अपने दूसरे साथी को एक लाख रुपए में बेच देते थे। आरोपियों ने कार चोरी करने से पहले डुप्लीकेट चाबी बनाने वाले उपकरण का इस्तेमाल किया और कार का जीपीएस भी जाम कर दिया।”

पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत सुनील के खिलाफ दिल्ली और गुरुग्राम में केस दर्ज किया है। सात वाहनों में से चार गुरुग्राम में चोरी किए गए थे और बाकी के तीन दिल्ली में।

अन्य ख़बरें

वीरांगना रानी दुर्गावती के 463वाॅं बलिदान दिवस भव्यता से मनाया जायेगा

Newsdesk

श्री जानकीरमण महाविद्यालय में भव्य काव्य गोष्ठी, साहित्य अकादमी सम्मान प्राप्त रचनाकारों का हुआ अभिनंदन

Newsdesk

25वीं पूर्वी जोन पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, जबलपुर बना ओवरऑल चैंपियन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading