30.2 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सबस्टेशन सुरक्षा और संचालन पर एमपी ट्रांसको की कार्यशाला, सुरक्षित कार्यशैली पर दिया गया जोर

जबलपुर। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) की जीरो एक्सीडेंट पॉलिसी के तहत प्रदेश के विभिन्न टेस्टिंग डिवीजन मुख्यालयों में सबस्टेशन संचालन एवं अनुरक्षण (मेंटेनेंस) से जुड़े सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। कार्यशालाएं अधीक्षण अभियंता शेखर फटाले के मार्गदर्शन में संपन्न हुईं।
प्रशिक्षण के दौरान अभियंताओं एवं तकनीकी कर्मचारियों को सबस्टेशन संचालन और अनुरक्षण कार्यों में अपनाई जाने वाली सुरक्षा प्रक्रियाओं, दुर्घटना निवारण उपायों तथा सुरक्षित कार्यशैली के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
अधीक्षण अभियंता शेखर फटाले ने सभी प्रतिभागियों से मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) और सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने सुरक्षा उपकरणों के नियमित उपयोग, सतर्कता तथा समन्वित टीमवर्क को दुर्घटनामुक्त कार्य संस्कृति के लिए आवश्यक बताया।
कार्यशालाओं में उज्जैन जिले के नागदा, धार जिले के बदनावर तथा राजगढ़ क्षेत्र से आए अभियंताओं एवं तकनीकी कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए सुरक्षा संबंधी विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया।
एमपी ट्रांसको का उद्देश्य इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से सबस्टेशनों के सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करना तथा कार्यस्थलों पर दुर्घटनाओं की संभावना को न्यूनतम करना है।

अन्य ख़बरें

‘लोकतंत्र में कोई संस्था जवाबदेही से ऊपर नहीं’, दिग्विजय सिंह ने प्रियंक खड़गे के सवालों का किया समर्थन

Newsdesk

बिजुरी नगर पालिका का लोक कल्याण शिविर बना जनसेवा का केंद्र, सैकड़ों हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

Newsdesk

चित्रकूट धाम से आए 72 वर्षीय बुजुर्ग संत ने 2 घंटे  बिताए मड़फा तालाब सामतपुर में शवासन मुद्रा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading