34.8 C
Jabalpur
June 19, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयक्राइम

कनाडा में तलवार से हुआ हमला सुनियोजित था: पुलिस

क्यूबेक, 2 नवंबर | कनाडाई पुलिस ने कहा है कि क्यूबेक शहर में तलवार से हुआ हमला सुनियोजित था। इस हमले में 2 लोगों की मौत हो गई थी और 5 लोग घायल हो गए थे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने क्यूबेक शहर के मेयर रेजिस लैबेयूम को उद्धृत करते हुए कहा, “अभी एकजुटता की जरूरत है। इस त्रासदी ने उस मानसिक तनाव को बढ़ा दिया है जो महामारी के कारण है। हम त्रासदी के मनोवैज्ञानिक परिणामों से निपटने के लिए सभी कदम उठाएंगे।”

शहर के पुलिस चीफ रॉबर्ट पिजन ने कहा कि हमला पूर्व निर्धारित था और मॉन्ट्रियल के 24 वर्षीय संदिग्ध को जांच के लिए एक स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया था। संदिग्ध का कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है और सभी घायल खतरे से बाहर हैं।

क्यूबेक के डिप्टी प्रीमियर जेनेवाइव गुइलाबॉल्ट ने कहा, “इस त्रासदी के बारे में सुनकर मैं बुरी तरह परेशान हो गया। इसने 4 साल पहले शहर की मस्जिद में हुए हमले की याद दिला दी, जिसमें 6 लोग मारे गए थे।”

हालिया हमले के संदिग्ध को रविवार को रात 1 बजे गिरफ्तार किया गया था।

अन्य ख़बरें

भारत ने जम्मू-कश्मीर पर पाकिस्तान, ओआईसी की टिप्पणियों को किया खारिज, देश का अभिन्न अंग बताया

Newsdesk

राष्ट्रपति मैक्रों के हिंदी में संदेश ने जीता दिल, पीएम मोदी से कहा, ‘भारत-फ्रांस की दोस्ती अमर रहे’

Newsdesk

भारत-फ्रांस संबंधों को और मजबूत करने का जर‍िया है फुटबॉल का साझा जुनून: प्रधानमंत्री मोदी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading