19.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

नीता लुल्ला ने कामकाजी महिलाओं के अच्छा दिखने के लिए दिए टिप्स

नई दिल्ली, 14 मार्च । मशहूर कॉस्ट्यूम डिजाइनर और फैशन स्टाइलिस्ट नीता लुल्ला ने महिलाओं के लिए काम के दौरान आकर्षक और स्टाइलिश दिखने के टिप्स साझा किए हैं। बता दें कि नीता लुल्ला ने उद्योग में 40 साल पूरे कर लिए हैं।

उन्होंने महिलाओं के लिए अपनी ड्रेस को और अधिक आकर्षक बनाने के टिप्स भी साझा किए।

नीता ने आईएएनएस से कहा, “एक कामकाजी महिला एक ताकत होती है, आपके कपड़ों में वह शक्ति और सुंदरता झलकनी चाहिए।”

उन्होंने कहा, “अपनी व्यक्तिगत शैली को चमकने दें, आप पूर्व और पश्चिम से प्रेरणा ले सकते हैं और कढ़ाई वाले रेशम ब्लाउज के साथ एक क्लासिक पेंसिल स्कर्ट जोड़ सकते हैं।”

आगे उन्होंने बताया, “ब्लैक, नेवी और ग्रे जैसे रंगों में क्लासिक, अच्छी तरह से फिट होने वाले कपड़ों पर फोकस करें। ये आसानी से मेल खाएंगे, जिससे वर्सटाइल ड्रेस के लिए आधार बनेगा।”

अंत में, नीता ने कहा: “ब्लेज़र, कार्डिगन और स्कार्फ आपको एक परिष्कृत महिला दिखने में मदद कर सकते हैं। आप जो भी चुनें, कंफर्ट लेवल को बनाए रखें।”

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading