गुवाहाटी, 14 मार्च । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण विकसित भारत कार्यक्रम के तहत आईआईटी-गुवाहाटी में होने वाले एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गुरुवार सुबह गुवाहाटी पहुंचीं।
सीतारमण इस संस्थान में छात्रों को संबोधित करेंगी।
गुवाहाटी हवाईअड्डे पर असम के वित्त मंत्री अजंता निओग ने उनका स्वागत किया और दोनों ने वहां एक बैठक भी की।
इसके बाद केंद्रीय वित्त मंत्री कैंपस संवाद में भाग लेने के लिए आईआईटी-गुवाहाटी गईं।
राज्य सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि वह शाम को दिल्ली लौट जाएंगी।


