May 5, 2026
सी टाइम्स
मोबाइल

मुरैना में मकान ढहा, 3 की मौत, पटाखों से विस्फोट की आशंका

मुरैना, 4 नवंबर | मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में बुधवार की सुबह एक मकान ढह गया। मकान के मलबे में दबकर पति-पत्नी और एक बच्चे की मौत हो गई है, जबकि दो बच्चे घायल हुए हैं। मकान ढहने की वजह पटाखों में विस्फोट माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुरैना जिले के माता बसैया थाने के जिगनी गांव में बुधवार की सुबह एक मकान का बड़ा हिस्सा ढह गया। मकान के मलबे मंे परिवार के पांच सदस्य दब गए। इस हादसे में पति-पत्नी और उनके एक बेटे की मौत हो गई जबकि दो बच्चे घायल हुए हैं। घायलों का इलाज जारी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मकान के भीतर पटाखे बनाए जा रहे थे, उसी दौरान विस्फोट हुआ और मकान का हिस्सा ढह गया।

माता बसैया थाने के प्रभारी महेश शर्मा ने आईएएनएस को बताया कि मकान ढहने से तीन लोगों की मौत हुई है। पटाखा बनाने के दौरान हुए विस्फोट के सवाल पर उनका कहना है कि पटाखे से विस्फोट के चलते मकान ढहा है यह बात जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

अन्य ख़बरें

सरकार ने किया स्वदेशी सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम का परीक्षण, लोगों के फोन पर आया अलर्ट

Newsdesk

आधी आबादी, पूरी हिस्सेदारी : राजनीति और नीति निर्माण के केंद्र में उभरती ‘नारी शक्ति’

Newsdesk

सच बोलने वाला राजनीति में बहुत ऊपर तक नहीं जा सकता: खेसारी लाल यादव पटना,

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading