23.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव की तारीखों का शनिवार को होगा ऐलान

नई दिल्ली, 15 मार्च । आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान शनिवार 16 मार्च को दोपहर 3 बजे किया जाएगा। इसकी जानकारी खुद चुनाव आयोग की तरफ से सोशल मीडिया एक्स हैंडल के जरिए दी गई।

चुनाव आयोग की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीखों की घोषणा की जाएगी।

इसके साथ ही चुनाव आयोग ने बताया कि सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।

इससे पहले चुनाव आयोग की शुक्रवार को करीब 45 मिनट तक बैठक हुई जिसमें चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा की गई।

बता दें कि आज ही नवनियुक्त चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने चुनाव आयोग के मुख्यालय में कार्यभार संभाला।

बता दें कि साल 2019 में लोकसभा चुनाव 7 चरणों में संपन्न हुए थे।

अन्य ख़बरें

12वां ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन आज नई दिल्ली में होगा शुरू

Newsdesk

महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर पीएम मोदी ने कहा- ‘उनके सद्विचार भारतीय संस्कृति और विरासत के मूल तत्व’

Newsdesk

राजस्थान और मणिपुर से जुड़े अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क में दो प्रमुख आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading