18.3 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

ममता बनर्जी की चोट के मामले में ‘धक्का’ थ्योरी पर एसएसकेएम ने जारी किया ताजा स्पष्टीकरण

कोलकाता, 15 मार्च । राज्य संचालित एसएसकेएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के अधिकारियों ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के माथे की चोट के पीछे “धक्का” थ्योरी पर नया स्पष्टीकरण जारी किया।

गुरुवार को एस.एस.के.एम के निदेशक मणिमोय बंदोपाध्याय ने कहा था उनके घर के आसपास पीछे से किसी धक्के के कारण चोट लगी होगी।”

मणिमोय बंदोपाध्याय ने दावा किया कि गुरुवार को उनके द्वारा दिए गए बयान की गलत व्याख्या की गई।

एसएसकेएम के निदेशक ने शुक्रवार को मीडियाकर्मियों से कहा, “मैं जो कहना चाहता था, वह यह था कि पीछे से धक्का दिए जाने का एहसास हुआ।”

हालांकि, उन्होंने अपने नए स्पष्टीकरण पर अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया।

मणिमोय बंदोपाध्याय ने कहा,“हमारा काम केवल मरीजों का इलाज करना है। हम केवल यही कर रहे हैं।”

तृणमूल सूत्रों ने कहा कि इस समय मुख्यमंत्री दक्षिण कोलकाता के कालीघाट स्थित अपने आवास पर हैं। उनकी हालत स्थिर है। उन्हें फिर से एस.एस.के.एम लाया जाएगा, जहां एक मेडिकल टीम उनकी जांच करेगी।

गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे मुख्यमंत्री को अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद न्यूरोसर्जरी, जनरल मेडिसिन और कार्डियोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम ने उनका इलाज किया। इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम और सीटी स्कैन जैसे कई टेस्ट भी किए गए। अस्पताल के अधिकारियों ने उन्हें अस्पताल में ही रकने की सलाह दी। लेकिन वह घर लौटने पर अड़ी रहीं।

गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस की ओर से बताया गया था कि अपने आवास पर टहलते समय मुख्यमंत्री लड़खड़ा कर गिर गईं थीं। तृणमूल की सोशल मीडिया सेल ने एक तस्वीर भी जारी की, जिसमें मुख्यमंत्री के माथे से खून बहता देखा जा सकता है।

अन्य ख़बरें

आंध्र प्रदेश में सड़क निर्माण के दौरान विस्फोट, चालक समेत पांच लोगों की मौत

Newsdesk

जेडीयू ने अनंत सिंह और नीलम देवी को 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

Newsdesk

नर्मदा की पूजा-अर्चना के साथ दो दिवसीय नर्मदा महोत्सव का शुभारंभ

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading