23.5 C
Jabalpur
August 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

देहरादून : मुख्यमंत्री धामी ने 27 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

देहरादून, 15 मार्च । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के 16 सुपरवाइजरों, आबकारी विभाग के 10 निरीक्षक और एक चयनित कनिष्ठ सहायक को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आपके अथक परिश्रम के कारण आपका चयन हुआ है। कड़ी मेहनत करने वाले युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए जा रहे हैं। जीवन के निर्माण और सफलता में अनुशासन की महत्वपूर्ण भूमिका है। अपने जीवन में हमेशा अनुशासित होकर कार्य करें।

मुख्यमंत्री ने जिक्र किया कि राज्य सरकार ने कड़ा नकल विरोधी कानून बनाकर 100 से अधिक नकल माफियाओं को सलाखों के पीछे भेजा है, जिससे मेहनती युवाओं को उनकी मेहनत का सुफल प्राप्त हो रहा है। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

अन्य ख़बरें

पुरानी रंजिश में युवक पर लाठी से हमला, बचाने पहुंचे माता-पिता और बहनों को भी पीटा, चार पर FIR

Newsdesk

घर के पास खड़ी कार के चारों टायर और अलॉय व्हील चोरी, जैक और ईंटों पर छोड़ गए चोर

Newsdesk

चरने गईं 10 भैंसों में से चार चोरी, दो महीने की जांच के बाद घमापुर थाने में FIR

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading