23.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

वरिष्ठ डॉक्टर और तृणमूल मंत्री का दावा, सीएम ममता बनर्जी की चोट क्षणिक बेहोशी का नतीजा

कोलकाता, 15 मार्च । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सिर पर गुरुवार को अपने आवास पर गिरने से जो चोट लगी थी, उसके बारे में राज्य सरकार के एक मंत्री, जो एक अनुभवी डॉक्टर भी हैं, का कहना है कि इसका कारण क्षणिक बेहोशी थी।

पश्चिम बंगाल के वाणिज्य एवं उद्योग तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. शशि पांजा ने घटना के बारे में बताते हुए शुक्रवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो क्षणिक बेहोशी के कारण गिर गईं, जिसका चिकित्सकीय भाषा में मतलब थोड़े समय के लिए चेतना का खो जाना है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि राज्य संचालित एसएसकेएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के निदेशक मनिमॉय बंद्योपाध्याय द्वारा गुरुवार रात दिए गए बयान की गलत व्याख्या की गई है कि चोट शायद “उनके घर के आसपास पीछे से किसी धक्के के कारण लगी होगी”।

डॉ. पांजा ने मीडियाकर्मियों से कहा, “यह क्षणिक बेहोशी का मामला है, जिसमें पीड़ित थोड़े समय के लिए अचानक बेहोश हो जाता है। यहाँ किसी के धक्का देने का कोई सवाल ही नहीं है।”

उन्होंने यह भी बताया कि बेहोशी की स्थिति में व्यक्ति को अचानक तीव्र बेचैनी महसूस होती है जिसके बाद वह कुछ देर के लिए बेहोश हो जाता है और गिर जाता है।

डॉ. शशि पांजा के स्पष्टीकरण के बाद, मणिमोय बंद्योपाध्याय ने शुक्रवार को उस बयान का खंडन किया जो उन्होंने गुरुवार को दिया था।

एसएसकेएम निदेशक ने शुक्रवार को मीडियाकर्मियों से कहा, “मैं जो कहना चाहता था वह यह था कि पीछे से धक्का दिए जाने का एहसास हुआ।”

इस बीच, शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर कई पोस्ट किये, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गाँधी सहित सभी राष्ट्रीय नेताओं को दुर्घटना की खबर सामने आने के बाद उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया।

अन्य ख़बरें

महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों से ही साकार होगा समरस समाज का सपना : योगी आदित्यनाथ

Newsdesk

अयोध्या में रामलला के दर्शन के समय में बड़ा बदलाव, एक नवंबर से सुबह चार बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट

Newsdesk

महाकौशल दौरे पर 28 को आ रहे प्रवीण तोगड़िया, तैयारी तेज

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading