November 4, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

‘झलक दिखला जा’ की विनर मनीषा रानी ने शेयर की अनदेखी डांस परफॉर्मेंस

मुंबई, 15 मार्च । सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ सीजन 11 की विजेता मनीषा रानी ने अपनी एक डांस वीडियो शेयर की है, जिसमें उन्‍हें मल्लिका शेरावत के हिट ट्रैक ‘मय्या’ पर डांस परफॉर्मेंस करते हुए देखा जा सकता है।

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनीषा शो में वाइल्डकार्ड एंट्री थीं और उनके कोरियोग्राफर आशुतोष पवार थे।

इंस्टाग्राम पर 12.2 मिलियन फॉलोअर्स वाली मनीषा रानी ने एक रील वीडियो शेयर किया, जिसमें मनीषा को ‘मय्या’ ट्रैक पर कामुक नृत्य करते देखा जा सकता है, जिसे मरियम टोलर, चिन्मयी और कीर्ति सगाथिया ने गाया है।

2007 की फिल्म ‘गुरु’ का यह गाना मल्लिका शेरावत पर फिल्‍माया गया है, जिसमें अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय मुख्य भूमिका में थे।

पोस्ट को कैप्शन दिया गया है, “मैं ‘झलक दिखला जा’ के डांस परफॉर्मेंस में से एक वीडियो अपलोड कर रही हूं, क्योंकि ये परफॉर्मेंस रह गया था, और यह आखिरी जेडीजे परफॉर्मेंस वीडियो होगा।”

वीडियो पोस्‍ट करने के बाद मनीषा रानी को प्रशंसकों से खूब प्‍यार मिलाा।

प्रशंसकों ने टिप्पणी की, “उफ्फ्फ क्या अदा है।”

एक प्रशंसक ने कहा, “आग थी ये परफॉर्मेंस ”

मनीषा की ‘जेडीजे’ ग्रैंड फिनाले परफॉर्मेंस ‘ठुमकेश्वरी’, ‘डू यू लव मी’, ‘परम सुंदरी’ और ‘सामी सामी’ ट्रैक पर थी।

शो के पांच फाइनलिस्ट मनीषा, शोएब इब्राहिम, धनश्री वर्मा, अद्रिजा सिन्हा और श्रीराम चंद्रा थे, लेकिन शीर्ष तीन में केवल मनीषा, शोएब और अद्रिजा ही जगह बना पाए।

 

अन्य ख़बरें

‘वीडियो का मकसद जागरूकता फैलाना था’, दीपावली संदेश से जुड़े विवाद के बीच दीया मिर्जा की सफाई

Newsdesk

आलिया भट्ट ने छठी क्लास में शुरू कर दी थी डेटिंग, ‘कॉफी विद करण’ पर सुनाया था वाकया

Newsdesk

ईशान खट्टर: बाल कलाकार से लीड हीरो तक, जानें शिक्षा से लेकर फिल्मी करियर तक का सफर

Newsdesk

Leave a Comment