July 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

बैंक खातों को साइबर ठगों को किराए पर देने वाले नेपाली नागरिक समेत तीन गिरफ्तार

गाजियाबाद, 16 मार्च । गाजियाबाद पुलिस ने साइबर ठगों और ठगी से जुड़े एक ऐसे गिरोह के तीन बदमाशों को पकड़ा है, जो भोले-भाले लोगों को गुमराह कर उनके आईडी कार्ड के जरिए पहले सिम लेते थे और उन सिम के जरिए बैंकों में खाते खुलवाते थे। ये खाते साइबर अपराध करने वाले हैकर्स को किराए पर दिए जाते थे। इनमें वह अपराध करने के बाद अपनी रकम को ट्रांसफर करते थे। इसके बदले ये हैकर से मोटी रकम लेते थे। आरोपियों में एक नेेपाली नागरिक है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना इन्दिरापुरम पुलिस ने दूसरे लोगों की आईडी पर सिम लेकर व फर्जी खाता खुलवाकर साइबर अपराध करने वालों को बेचकर पैसे कमाने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक एकाउंट किट (1 चेकबुक, 1 डेबिट कार्ड व 1 सिम), दाे एटीएम कार्ड, चार सिम कार्ड व दो मोबाइल बरामद हुए हैं।

15 मार्च को थाना इन्दिरापुरम पुलिस ने आरोपी पवन चौबे, राजेश सिंह और रवि कुमार को गिरफ्तार किया। इनसे पूछताछ में पता चला कि ये लोगों को लालच देकर बैंको में खाते खुलवाते हैं और चेक बुक एटीएम कार्ड, सिम व खाते से सम्बन्धित इन्टरनेट बैंकिग यूजर आईडी व पासवर्ड अपने पास रख लेते हैं।

इन खातों को ये लोग साइबर फ्रॉड व धोखाधडी करने वालो को 20-25 हजार रुपए में बेच देते हैं। खाता खुलवाने वाले व्यक्तियों को भी 3-5 हजार रुपये देते है। इस काम में इस गैंग की मदद इनका दिल्ली में रहने वाला साथी हर्ष करता है।

अन्य ख़बरें

कटंगी महाविद्यालय में महर्षि सांदीपनि गुरु पर्व का आयोजन, विधायक गौरव सिंह पारधी ने किया गुरुजनों का सम्मान

Newsdesk

पीजी कॉलेज में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव

Newsdesk

12 सितंबर की नेशनल लोक अदालत के लिए जागरूकता अभियान शुरू

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading