24.7 C
Jabalpur
July 30, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

एल्विश यादव की जमानत की अर्जी लगाने में जुटे उसके वकील

ग्रेटर नोएडा, 19 मार्च । यूट्यूबर एल्विश यादव केस में उसके वकील बेल की तैयारी में जुटे हुए हैं। माना जा रहा है कि मंगलवार को जिला अदालत में उसकी जमानत की याचिका दाखिल की जा सकती है। हड़ताल होने की वजह से सोमवार को बेल पेटीशन दायर नहीं की जा सकी थी।

ग्रेटर नोएडा के लुक्सर जेल में बंद एल्विश यादव से सोमवार को उसके पिता और वकीलों ने मुलाकात की। एल्विश यादव के साथ-साथ कई और लोग भी नोएडा पुलिस के रडार पर हैं। उनको जल्द गिरफ्तार करने की बात नोएडा पुलिस कह रही है।

सूत्रों की मानें तो इसमें हरियाणवी गायक फजलपुरिया का नाम भी शामिल है।

रविवार शाम को कोर्ट के आदेश के बाद एल्विश को जेल भेजा गया था। उसे 24 घंटे तक क्वॉरेंटाइन वार्ड में रखा गया। इसके बाद उसे सामान्य बैरक में शिफ्ट किया गया।

एनडीपीएस की धारा ही अब एल्विश के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। यह वह धारा है जिनमें बेल काफी मुश्किल से मिलती है।

दूसरी तरफ एल्विश के दोस्त सोशल मीडिया पर लगातार उसके फैंस के नाम पोस्ट कर रहे हैं कि सब कुछ ठीक होगा, हौसला रखो।

अन्य ख़बरें

बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता कीर्ति कुल्हारी हुई साइबर ठगी की शिकार, पुलिस जांच शुरू

Newsdesk

हीरो’ की पहली शूटिंग से ही बन गई जैकी-मीनाक्षी की खास केमिस्ट्री, एक साल तक चेन्नई के थिएटर में चली थी फिल्म

Newsdesk

आमिर-शाहरुख के विज्ञापन से ‘महारानी’ तक, हुमा कुरैशी ऐसे बनीं बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading