June 26, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

दुनिया में कोविड-19 के मामले 5.13 करोड़ के पार : जॉन्स हॉपकिंस

वाशिंगटन, 11 नवंबर | जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, दुनिया में कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 5.13 करोड़ और मरने वालों की संख्या 12 लाख 70 हजार से अधिक हो गई है। यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने ताजा आंकड़ों में बताया कि अब दुनिया में कुल मामले 5,13,77,200 और मृत्यु संख्या 12,70,171 हो चुकी है।

अमेरिका दुनिया का सबसे अधिक प्रभावित देश है, जहां अब तक 10,242,754 मामले और 2,39,628 मौतें हो चुकी हैं। वहीं 85,91,730 मामलों के साथ भारत दूसरे स्थान पर है। यहां मरने वालों की संख्या 1,27,059 है। वहीं मामलों की संख्या में ब्राजील 56,99,005 के साथ दुनिया में तीसरे नंबर पर और 1,62,802 मौतों के साथ दुनिया में दूसरे नंबर पर है।

10 लाख से ज्यादा मामले वाले देशों में फ्रांस (18,57,309), रूस (18,02,762), स्पेन (13,81,218), अर्जेंटीना (12,62,476), यूके (12,37,198) और कोलंबिया (11,55,356) हैं।

वहीं ऐसे देश जिनमें इस घातक वायरस के कारण 20 हजार से अधिक मौतें हुईं हैं, उनमें मेक्सिको (95,027), यूके (49,861), इटली (42,330), फ्रांस (41,062), स्पेन (39,345), ईरान (39,202), पेरू (34,943), अर्जेंटीना (34,183), कोलंबिया (33,128) और रूस (30,899) हैं।

अन्य ख़बरें

सिर्फ फल नहीं, जामुन के बीज भी हैं सेहत का खजाना, जानिए शरीर को कैसे पहुंचाते हैं फायदा

Newsdesk

इबोला वायरस के बढ़ते मामलों के बीच भारत ने शुरू किया एयर सुविधा पोर्टल

Newsdesk

भारत ने इबोला प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों के लिए लॉन्च किया ‘एयर सुविधा 2.0’, इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य निगरानी होगी और मजबूत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading