June 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

भारत में कोरोना के 44 हजार नए मामले, 512 मौतें

नई दिल्ली, 11 नवंबर | भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 44,281 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 86,35,921 हो गई। इस दौरान देश में कोविड-19 से 512 और लोगों की मौत हुई, जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 1,27,571 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को ये जानकारी दी। फिलहाल देश में 4,94,657 मरीज सक्रिय हैं, जबकि 80,13,783 मरीज ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेट 92.69 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.48 फीसदी है।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के मुताबिक, भारत में मंगलवार को 11,53,294 नमूनों की जांच हुई, जिसके बाद कुल नमूनों की जांच की संख्या 12,07,69,151 हो गई है।

महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के 96,437 मरीज फिलहाल संक्रमित हैं। यहां अब तक 45,325 मरीज इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं।

मंगलवार को दिल्ली में कोरोनावायरस के 7,830 मरीज सामने आए और यहां 83 मौतें हुई।

कुछ दूसरे राज्य जो कोरोनावायरस से ज्यादा प्रभावित हैं उनमें आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश शामिल हैं।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से राहुल गांधी को बड़ी राहत, खेद जताने पर मामला बंद

Newsdesk

केतन अग्रवाल मर्डर केस : पुलिस का खुलासा, दो बार नाकाम कोशिश के बाद हत्या

Newsdesk

लचीलापन, सीखने की क्षमता और आगे बढ़ने का जज्बा ही भारत की विकास गाथा की ताकत: पीयूष गोयल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading