June 26, 2026
सी टाइम्स
खेल

आईपीएल-13 : लोकेश राहुल के नाम रही औरेंज कैप

दुबई, 11 नवंबर | किंग्स इलेवन पंजाब की टीम आईपीएल-13 के प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई हो, लेकिन टीम के कप्तान लोकेश राहुल ने इस सीजन सबसे ज्यादा रन बना अपना प्रभाव जरूर छोड़ा है। इसी कारण वह औरेंज कैप अपने नाम करने में सफल रहे हैं। औरेंज कैप आईपीएल में उस बल्लेबाज को दी जाती है जो लीग में सबसे ज्यादा रन बनाता है। राहुल ने 14 मैचों में 670 रन बनाए औरेंज कैप जीती।

उनके बाद दूसरे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन रहे हैं। धवन ने 17 मैचों में 618 रन बनाए हैं। एलिमिनेटर में बाहर होने वाले 2016 की विजेता सनराइर्जस हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 13वें सीजन में 16 मैचों में 548 रन बनाए हैं।

दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने 17 मैचों में 519 रन बनाए। फाइनल में नाबाद 33 रन बना मुंबई इंडियंस को पांचवीं आईपीएल ट्रॉफी दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले ईशान किशन ने 14 मैचों में 516 रन बनाए।

अन्य ख़बरें

विंबलडन: वो खिलाड़ी, जिन्होंने ‘ओपन एरा’ में सर्वाधिक विमेंस सिंगल्स खिताब जीते

Newsdesk

फीफा वर्ल्ड कप: ब्राजील ने स्कॉटलैंड को 3-0 से रौंदा, नॉकआउट स्टेज में बनाई जगह

Newsdesk

फीफा वर्ल्ड कप: मोरक्को ने बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह, रोमांचक मुकाबले में हैती को 4-2 से हराया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading