23 C
Jabalpur
September 13, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

नलिन कोहली बोले, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के नाम पर राजनीति में आने वाले केजरीवाल जांच से क्यों भाग रहे

नई दिल्ली, 21 मार्च | दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट में नई याचिका दायर की। इसे लेकर भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता नलिन कोहली ने सवाल पूछा है कि आखिर दिल्ली के मुख्यमंत्री जांच से भाग क्यों रहे हैं?

नलिन कोहली ने कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं। उनके आदेश के अनुसार ही उनके मंत्री काम करते हैं। इसी कथित शराब नीति घोटाले में उनके सहयोगी मंत्री और उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेता जेल में हैं। कोर्ट ने उन्हें जमानत तक नहीं मिल पा रही।

जनता के बीच एक स्पष्ट संदेश चला गया कि दिल्ली सरकार में भ्रष्टाचार जरूर हुआ है। दाल में कुछ काला है इसलिए केजरीवाल जांच से भाग रहे हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने केजरीवाल पर राजनीतिक निशाना साधते हुए कहा, ”यह कितनी बड़ी विडंबना है कि अरविंद केजरीवाल जिन्होंने अपना राजनीतिक जीवन इस सिद्धांत पर शुरू किया था कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे, भ्रष्टाचार होने नहीं देंगे। लेकिन वे आज भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच से खुद भाग रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि इस बात को भूलना नहीं चाहिए कि केजरीवाल इससे पहले भी कोई ना कोई बहाना बनाकर 8 बार समन को नकार चुके हैं। आज कोर्ट के सामने गुहार लगा रहे हैं, शर्त रख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को कोर्ट के सामने जाने का अधिकार है, उनकी याचिका पर अदालत फैसला करेगी लेकिन बड़ा सवाल यह है कि केजरीवाल इतना घबरा क्यों रहे हैं और जांच से भाग क्यों रहे हैं?

अन्य ख़बरें

यूरोप से पहली बार भगोड़े अपराधी का प्रत्यर्पण, पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता

Newsdesk

मिडिल ईस्ट में शांति-स्थिरता चाहता है चीन, ब्रिक्स देशों के साथ मिलकर काम करने को तैयार

Newsdesk

भारत की अगुवाई में एक बड़ी कूटनीतिक कामयाबी, ब्रिक्स देश संयुक्त बयान जारी करने पर हुए सहमत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading