23.1 C
Jabalpur
September 20, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद सुनीता केजरीवाल आज पहली बार करेंगी प्रेस कांफ्रेंस

नई दिल्ली, 23 मार्च । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जांच एजेंसी ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने और अदालत द्वारा रिमांड पर भेजे जाने के बाद उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल शनिवार को पहली बार मीडिया को संबोधित करने जा रही हैं।

सुनीता केजरीवाल आज दोपहर डिजिटल माध्यम से प्रेस को संबोधित करेंगी।

आपको बता दें कि गिरफ्तार होने के बावजूद अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है, लेकिन इसे लेकर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

ऐसे में यह खबर भी निकल कर सामने आ रही है कि सुनीता केजरीवाल दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री बन सकती हैं।

आपको बता दें कि सुनीता केजरीवाल ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा था, “आपके 3 बार चुने हुए मुख्यमंत्री को मोदीजी ने सत्ता के अहंकार में गिरफ़्तार करवाया। सबको क्रश करने में लगे हैं। यह दिल्ली के लोगो के साथ धोखा है। आपके मुख्यमंत्री हमेशा आपके साथ खड़े रहे हैं। अंदर रहें या बाहर, उनका जीवन देश को समर्पित है। जनता जनार्दन है, सब जानती है। जय हिन्द।”

अन्य ख़बरें

सेमीकॉन इंडिया 2026 : डेरेक शील्ड्स ने कहा, ‘वैश्विक नक्शे पर अहम प्लेयर बनेगा भारत

Newsdesk

युवा धर्म संसद आत्मबोध का मंच है : आनंद रंगनाथन; कुलपति तिवारी बोले- अब गांवों की ओर लौटने का समय

Newsdesk

एक अक्टूबर से सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading