19.3 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

ईडी ने बीआरएस नेता कविता के करीबी रिश्तेदारों के परिसरों पर की छापेमारी

हैदराबाद, 23 मार्च । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) नेता के. कविता के करीबी रिश्तेदारों के परिसरों पर छापेमारी की।

ईडी अधिकारियों ने हैदराबाद के माधापुर इलाके में एक अपार्टमेंट में कविता के. एक रिश्तेदार के फ्लैट पर सुबह-सुबह तलाशी शुरू की।

खबर है कि ईडी हिरासत में पूछताछ के दौरान कविता की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर कुछ करीबी रिश्तेदारों के परिसरों की तलाशी ली गई। माना जा रहा है कि एजेंसी मामले में उनकी भूमिका की जांच कर रही है।

ईडी अधिकारियों ने पहले बीआरएस नेता के दो निजी सहायकों से पूछताछ की और उनके मोबाइल फोन जब्त कर लिए थे। एजेंसी मोबाइल फोन से डेटा डिलीट करने में उनकी कथित भूमिका की जांच कर रही है।

ईडी ने कविता को 15 मार्च को हैदराबाद में गिरफ्तार किया था। उसी दिन उन्हें दिल्ली लाया गया और ईडी की कस्टडी में भेज दिया गया।

कविता की ईडी कस्टडी शनिवार (23 मार्च) को समाप्त हो रही है। उन्हें ट्रायल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कविता को जमानत देने से इनकार कर दिया था। कोर्ट ने इसके लिए ट्रायल कोर्ट का दरवाजा खटखटाने को कहा था।

ईडी ने आरोप लगाया है कि कविता ‘साउथ ग्रुप’ का हिस्सा थीं जिसने कथित तौर पर आप नेताओं को 100 करोड़ रुपये की रिश्वत दी थी।

कथित तौर पर ‘साउथ ग्रुप’ के साझेदारों को इंडोस्पिरिट में 65 प्रतिशत हिस्सेदारी दी गई थी।

अन्य ख़बरें

भोपाल में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन

Newsdesk

मैरी और कजाकिस्तान की आईआईटीयू के बीच एआई और साइबर सुरक्षा अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए समझौता

Newsdesk

खेत की मेड़ पर मृत मिला चीतल, फेंसिंग में करंट से मौत की आशंका

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading