30.5 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंस

मॉस्को आतंकी हमले के बाद दिल्ली में रूसी दूतावास ने अपना राष्ट्रीय ध्वज आधा झुकाया

नई दिल्ली, 23 मार्च । मॉस्को में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में 60 से अधिक लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने के बाद शोक के रूप में भारत में रूसी दूतावास ने अपना राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका दिया है।

नकाबपोशआतंकवादियों ने शुक्रवार रात करीब 8 बजे मॉस्को के क्रोकस सिटी हॉल पर धावा बोल दिया।

रूसी दूतावास ने शनिवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “मॉस्को में आतंकवादी हमले के पीड़ितों के लिए शोक के रूप में भारत में रूसी दूतावास ने राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका दिया है। हम उन मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गंभीर संवेदना व्यक्त करते हैं और सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं, जो घायल हुए हैं।”

इस्लामिक संगठन आईएसआईएस ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। संगठन ने अपने टेलीग्राम पर मैसेज में कहा हमलावर “सुरक्षित रूप से अपने ठिकानों पर लौट गए।”

पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट में कहा, “हम मास्को में हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। इस दुख की घड़ी में भारत रूस की सरकार के साथ खड़ा है।”

रूसी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने अपने एक्स अकाउंट पर कहा, “उन्हें हर जगह से सांत्वना के संदेश मिल रहे हैं।”

अमेरिका ने भी इस हमले की निंदा करते हुए इसे एक भयानक कृत्य बताया। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने संवाददाताओं से कहा, तस्वीरें बहुत भयानक हैं, इतनी भयानक कि उन्हें देखना भी मुश्किल है।

अन्य ख़बरें

ट्रंप का दावा: रूस और यूक्रेन ने एक-दूसरे के ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने पर जताई सहमति

Newsdesk

तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों को हथियार बनाने से बचना होगा, समावेशी विकास पर पड़ सकता है असर: पीएम मोदी

Newsdesk

अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एक-ध्रुवीय सिस्टम बीते दिनों की बात: पुतिन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading