17 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

‘साइलेंस 2’ में एसीपी अविनाश के रूप में मनोज बाजपेयी करेंगे वापसी

मुंबई, 23 मार्च । मनोज बाजपेयी अभिनीत ‘साइलेंस’ के निर्माताओं ने अपकमिंग फिल्‍म ‘साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउट’ की घोषणा कर दी है।

अबान भरूचा देवहंस द्वारा निर्देशित फिल्म में मनोज ने एसीपी अविनाश वर्मा की भूमिका निभाई है।

‘साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउट’ में प्राची देसाई, साहिल वैद और वकार शेख भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस मनोरंजक सीक्वल में, मनोज ने प्राची द्वारा निभाई गई इंस्पेक्टर संजना के साथ अविनाश की अपनी भूमिका को दोहराया है।

पहले सीजन में एसीपी अविनाश ने अपनी टीम के साथ मिलकर एक महिला की रहस्यमय हत्या की गुत्थी सुलझाई थी, जैसे-जैसे सस्पेंस बढ़ता है, फिल्‍म दर्शकों को एक दिलचस्प यात्रा पर ले जाती है, जिसका समापन एक चौंकाने वाले रहस्योद्घाटन में होता है। ‘साइलेंस 2’ को लेकर भी दर्शक एक दिलचस्प कहानी की उम्मीद कर रहे हैं।

फिल्म के बारे में बात करते हुए मनोज ने कहा, “एसीपी अविनाश वर्मा शांति और व्यवस्था बहाल करने के लिए वापस आ गए हैं। मैं दर्शकों को यह दिखाने के लिए उत्साहित हूं कि इस बार कहानी कैसे सामने आती है। ‘साइलेंस’ को दर्शकों ने पसंद किया था, और मुझे उम्मीद है कि हम दर्शकों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।”

अबान ने कहा, “मनोज के साथ फिर से काम करना बेहद खुशी की बात है। उनके किरदार ने फिल्म में एक अतिरिक्त गहराई ला दी। यह फिल्‍म उस रोमांचकारी माहौल को बनाए रखते हुए उस महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों से निपटती है जिसे दर्शकों ने पहली फिल्म में पसंद किया था।”

जी5 के मुख्य व्यवसाय अधिकारी मनीष कालरा ने कहा, “मनोज द्वारा अपनी भूमिका को दोहराने से दर्शक एक जबरदस्‍त प्रदर्शन की उम्मीद कर सकते हैं।”

जी स्टूडियोज के सीबीओ, शारिक पटेल ने कहा: “‘साइलेंस’ के साथ हमारी यात्रा लगातार विकसित हो रही है। ‘साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउट’ के साथ, हमारा लक्ष्य दर्शकों के लिए एक ऐसी कहानी बुनना है जो उन्हें अपनी सीटों से बांधे रखे।”

जी स्टूडियोज और कैंडिड क्रिएशन्स द्वारा निर्मित, ‘साइलेंस 2: नाइट आउल बार शूटआउट’ जल्द ही जी5 पर रिलीज होगी।

अन्य ख़बरें

सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित

Newsdesk

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading