18.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकव्यापार

राजस्थान में एजीईएल का 180 मेगावाट का सौर ऊर्जा संयंत्र शुरू

अहमदाबाद, 27 मार्च। अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) ने राजस्थान में जैसलमेर के देवीकोट में 180 मेगावाट का सौर ऊर्जा संयंत्र चालू कर दिया है। एजीईएल ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ”यह संयंत्र (प्लांट) सालाना लगभग 54 करोड़ यूनिट्स बिजली का उत्पादन करेगा, जिससे 1.1 लाख से अधिक घरों को बिजली मिलेगी और इससे लगभग 0.39 मिलियन (3.9 लाख) टन कार्बन डाइऑक्साइड (सीओ2) उत्सर्जन कम होगा।”

संयंत्र का सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एसईसीआई) के साथ 25 साल का बिजली खरीद समझौता है। इस संयंत्र के सफल कमीशनिंग के साथ, एजीईएल का परिचालन सौर पोर्टफोलियो बढ़कर 6,243 मेगावाट हो गया है। कुल परिचालन नवीकरणीय उत्पादन क्षमता 9,784 मेगावाट हो गई है, जो देश में सबसे बड़ी है।

कंपनी के अनुसार, मॉड्यूल की बेहतर दक्षता और पूरे दिन सूर्य की रोशनी लेकर उत्पादन को अधिकतम करने के लिए अगली पीढ़ी के बाइफेशियल सोलर पीवी मॉड्यूल और हॉरिजॉन्टल सिंगल एक्सिस सोलर ट्रैकर्स (एचएसएटी) को तैनात किया गया है।

यह संयंत्र जलरहित रोबोटिक मॉड्यूल सफाई प्रणालियों से लैस है, जो जैसलमेर के बंजर क्षेत्र में जल संरक्षण को सक्षम बनाता है।

सुरक्षित डिजिटल क्लाउड प्लेटफॉर्म पर आधारित एनर्जी नेटवर्क ऑपरेशन सेंटर (ईएनओसी) एजीईएल की नवीकरणीय ऊर्जा परिसंपत्तियों की वास्तविक समय में निगरानी करने में सक्षम बनाता है, जिससे परिचालन प्रदर्शन में वृद्धि होती है।

एजीईएल ने कहा कि वह भारत की नवीकरणीय ऊर्जा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। देश के लिए ऊर्जा सुरक्षा हासिल करने के लक्ष्य में योगदान दे रहा है और भारत को कम कार्बन वाली अर्थव्यवस्था में बदलने में सक्षम बना रहा है।

अन्य ख़बरें

माइक्रोसॉफ्ट का स्वैच्छिक निकास कार्यक्रम शुरू, भारत समेत चार देशों के 60 हजार कर्मचारी हो सकते हैं प्रभावित

Newsdesk

भोपाल में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन

Newsdesk

मैरी और कजाकिस्तान की आईआईटीयू के बीच एआई और साइबर सुरक्षा अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए समझौता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading