31.5 C
Jabalpur
September 20, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

सिंगापुर ने ब्रिज घटना की जांच में मदद के लिए जांचकर्ताओं को बाल्टीमोर भेजा

सिंगापुर, 27 मार्च । अमेरिका के बाल्टीमोर शहर में ‘फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज’ मंगलवार तड़के एक बड़े जहाज की टक्कर से गिर गया था। सिंगापुर के परिवहन सुरक्षा जांच ब्यूरो और समुद्री तथा बंदरगाह प्राधिकरण (एमपीए) ने घटना की जांच में सहायता के लिए अधिकारियों को अमेरिका के बाल्टीमोर भेजा है।

सिंगापुर-ध्वजांकित कंटेनर जहाज मंगलवार को बाल्टीमोर में ‘फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज’ से टकरा गया, जिससे ब्रिज ताश के पत्तों की तरह ढह गया।

जहाज प्रबंधन कंपनी सिनर्जी मरीन पीटीई लिमिटेड के अनुसार, घटना से पहले जहाज ने आगे चलने की शक्ति को खो दिया था। जिस वजह से जहाज दिशा बनाए रखने में विफल रहा और ब्रिज से टकरा गया।

एमपीए ने कहा, ”जहाज ने ब्रिज से टकराने से पहले आपातकालीन प्रक्रियाओं के तहत अपने लंगर गिरा दिए थे।”

बयान के अनुसार, अमेरिकी अधिकारियों के नेतृत्व में सर्च एवं बचाव प्रयास जारी हैं।

अन्य ख़बरें

ईरान की चेतावनी, यमन पर हमला हुआ तो अमेरिका के लिए बंद होगा बाब अल-मंदेब मार्ग

Newsdesk

 क्यों मनाया जाता है विश्व आभार दिवस? जानिए इस विशेष दिन का महत्व

Newsdesk

अचानक व्हाइट हाउस लौटे ट्रंप, खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों पर हमले का अलर्ट, एडवाइजरी जारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading