18.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

इमरान हाशमी और प्रतीक गांधी के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी एक्‍ट्रेस सई ताम्हणकर

मुंबई, 27 मार्च । एक्‍ट्रेस सई ताम्हणकर ‘ग्राउंड जीरो’ और ‘अग्नि’ में एक्‍टर इमरान हाशमी और प्रतीक गांधी के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। एक्‍ट्रेस ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह अपने जैसे लोगों के लिए दरवाजे खोल रही हैं जो अपने सपनों को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।

एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ एक बार फिर से काम करने को लेकर सई ने कहा, ”यह मेरे लिए बहुत ही शानदार एहसास है, क्योंकि एक्सेल एंटरटेनमेंट उन अग्रणी प्रोडक्शन हाउसों में से एक है जिसके साथ हर कोई काम करना चाहता है। मुझे उनके साथ तीन बार काम करने का मौका मिला, जिसमें ‘डब्बा कार्टेल’ भी शामिल है।”

अपने सह-कलाकारों के बारे में बात करते हुए एक्‍ट्रेस ने इमरान हाशमी और प्रतीक गांधी की जमकर तारीफ की। उन्‍होंने कहा कि दोनों ही कलाकार अद्भुत हैं।

एक्‍ट्रेस सई ने कहा, ”उनके साथ काम करने का सौभाग्य पाकर मैं दर्शकों को वह जादू दिखाने के लिए उत्साहित हूं जो हमने साथ मिलकर बनाया है। यह आश्चर्यजनक लगता है और मुझे आशा है कि मैं अपने जैसे लोगों के लिए दरवाजे खोल रही हूं जो अपने सपने को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और मुझे आशा है कि मैं ऐसा करना जारी रखूंगी।”

‘ग्राउंड जीरो’ और ‘अग्नि’ के अलावा, उनके पास ‘डब्बा कार्टेल’ भी है, जो इस साल के अंत में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो जाएगी।

अन्य ख़बरें

सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित

Newsdesk

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading