30.5 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मुजफ्फरनगर में टैक्टर ट्रॉली में मिले दो भाईयों के शव, ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम

मुजफ्फरनगर, 29 मार्च । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के पुरकाजी थाना क्षेत्र में गन्ने की खोई से भरी ट्रॉली में दो सगे भाईयों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। इसकी जानकारी जब मृतकों के परिजनों को हुई तो उन्‍होंने सड़क जाम कर दिया।

पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा कर जाम खुलवाया। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक यह एक हादसा है।

मुजफ्फरनगर के थाना पुरकाजी क्षेत्र के गांव हरीनगर में शुक्रवार सुबह को खोई से भरी ट्रॉली में दो युवक — 22 साल के अंकुल और 20 साल के शेखर के शव मिले। इसकी जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई, परिजन वहां पहुंच गए और हंगामा करते हुए, पुरकाजी लक्सर हाईवे पर जाम लगा दिया।

परिजनों का आरोप था कि अंकुल और शेखर की हत्या की गई है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया है।

शहर पुलिस उपाधीक्षक राजू कुमार साव ने बताया कि दोनों युवक अपने साथियों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठकर आ रहे थे। खोई से भरी ट्रॉली की ऊंचाई काफी है, सम्भवतः रास्ते में करंट लगने से उनकी मौत हुई होगी। फिलहाल शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमाॅर्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों से तहरीर ली जा रही है।

अन्य ख़बरें

ट्विशा शर्मा केस: गिरिबाला सिंह को हाईकोर्ट से फिलहाल राहत नहीं, जमानत याचिका पर CBI से मांगा जवाब

Newsdesk

सागर जहरीली शराब कांड: ₹30 हजार के इनामी आरोपी की गिरफ्तारी के बाद नेटवर्क की नई कड़ियों पर पुलिस की नजर

Newsdesk

MP में रफ्तार बनी जानलेवा: 6 साल में ओवरस्पीडिंग से 65 हजार से ज्यादा मौतें, अकेले 2025 में गई 12,818 जानें

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading