25.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

गाजा पट्टी में अब तक 32,623 फिलिस्तीनियों की मौत : मंत्रालय

गाजा, 30 मार्च । हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक प्रेस बयान में बताया कि इजराइली हमले में गाजा पट्टी में अब तक 32,623 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई है।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि इजराइली सेना ने 24 घंटों के दौरान 71 फिलिस्तीनियों को मार डाला और 112 को घायल कर दिया।

मंत्रालय के अनुसार, पिछले साल सात अक्टूबर को इजराइल-हमास संघर्ष शुरू होने के बाद से मरने वाले फिलिस्तीनियों की कुल संख्या 32,623 और घायलों की 75,092 हो गई है।

समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएफए ने बताया कि शुक्रवार को गाजा शहर में इजराइली युद्धक विमानों के हमलों में महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 20 फिलिस्तीनी मारे गए।

अन्य ख़बरें

ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, आज पीएम मोदी के साथ बातचीत करेंगे

Newsdesk

भारत ने नेपाल के मंत्री को सौंपी राहत और बचाव सामग्री

Newsdesk

आईआरजीसी का दावा: होर्मुज स्‍ट्रेट से पकड़ी अमेरिका की आधुनिक और उन्नत मानव रहित पनडुब्बी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading