22.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

एमिटी के बीटेक छात्र ने हॉस्टल में फंदा लगा कर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

नोएडा, 30 मार्च । नोएडा में एमिटी यूनिवर्सिटी में बीटेक सेकंड ईयर के एक छात्र ने अपने हॉस्टल में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

छात्र के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने उसका फोन जब्त कर लिया है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर आत्महत्या के पीछे की क्या वजह है।

युवक नोएडा के सेक्टर-126 एमिटी यूनिवर्सिटी में एअरस्पेस टेक्नोलॉजी में बीटेक सेकेंड ईयर का स्टूडेंट था। मृतक के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर परिजनों को जानकारी दी है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। साथ ही हॉस्टल के कमरे को सील कर दिया है।

पुलिस ने बताया कि रितम वर्मन नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी में पढ़ रहा था। यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में कमरे में अकेले रहता था। शुक्रवार रात को उसने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रितम मूल रूप से अहमदाबाद गुजरात का रहने वाला था।

पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। उसके मोबाइल फोन की सीडीआर और अन्य रिकार्ड को खंगाला जा रहा है ताकि आत्महत्या करने की वजह का पता चल सके।

बताया गया कि रितम कुछ दिनों से किसी बात को लेकर परेशान था। उसका आई कार्ड और अन्य कॉलेज के दस्तावेज कॉलेज प्रशासन के पास है।

फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस उसके दोस्तों से पूछताछ कर रही है।

अन्य ख़बरें

महाकौशल दौरे पर 28 को आ रहे प्रवीण तोगड़िया, तैयारी तेज

Newsdesk

बाउंड्रीवाल के लिए काट दिए एक दर्जन हरे-भरे पेड़, एनओसी लेने पर भी सवाल

Newsdesk

सिहोरा बस स्टैंड की 10 दुकानें सील; आवंटन निरस्त कर होगी नीलामी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading