30.5 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

गाजा में अस्पताल पर इजराइली बमबारी में चार की मौत, 17 घायल

गाजा, 1 अप्रैल । मध्य गाजा पट्टी में अल-अक्सा अस्पताल के अंदर इजराइली बमबारी में कम से कम चार फिलिस्तीनी मारे गए और 17 घायल हो गए।

फिलिस्तीनी प्रत्यक्षदर्शियों और सूत्रों ने रविवार को समाचार एजेंसी शिन्हुआ को बताया कि दीर अल-बलाह शहर के अल-अक्सा अस्पताल के प्रांगण में विस्थापितों और पत्रकारों के आवास वाले तंबुओं पर मिसाइल से हमला किया गया।

इज़राइली रक्षा बलों ने अपने एक्स अकाउंट पर कहा कि “आईएएफ (इजरायली वायु सेना) के विमान ने ऑपरेशनल इस्लामिक जिहाद कमांड सेंटर और अल-अक्सा अस्पताल के प्रांगण में रह रहे आतंकवादियों पर हमला किया।”

फिलिस्तीनी चिकित्सा सूत्रों ने कहा कि हमले में चार लोगों की मौत हो गई और 17 घायल हो गए, इनमें दो पत्रकार भी शामिल हैं।

फेसबुक पर एक वीडियो भी शेयर किया गया, इसमें तंबू में आग लगते हुए दिखाया गया है।

इस बीच, गाजा में हमास द्वारा संचालित मीडिया कार्यालय ने एक बयान में इजराइली सेना के इस हमले की निंदा की और इसे नरसंहार बताया।

अन्य ख़बरें

ट्रंप का दावा: रूस और यूक्रेन ने एक-दूसरे के ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने पर जताई सहमति

Newsdesk

तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों को हथियार बनाने से बचना होगा, समावेशी विकास पर पड़ सकता है असर: पीएम मोदी

Newsdesk

अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एक-ध्रुवीय सिस्टम बीते दिनों की बात: पुतिन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading