23.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

सोने की कीमत रिकॉर्ड ऊंचाई पर

नई दिल्ली, 3 अप्रैल । भारत में सोने की कीमत बुधवार को एमसीएक्स पर 69,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई। मध्य एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव व रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच सुरक्षित निवेश के लिए सोनेे की मांग बढ़ने के कारण इसकी कीमतोंं में तेजी आई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में, पहले सत्र में 2,288.09 डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर को छूने के बाद सुबह के कारोबार में हाजिर सोना 0.2 प्रतिशत बढ़कर 2,283.76 डॉलर प्रति औंस पर था।

इस साल अब तक सोने की कीमतों में 10.8 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है और लगातार सातवें दिन इसमें बढ़ोतरी हुई ।

कामा ज्वेलरी के संस्थापक एमडी कॉलिन शाह ने कहा,”सोने की कीमतों में वृद्धि जारी है और आज यह एक नई ऊंचाई पर पहुंच गया। आगामी दिनों में भी इसकी कीमतों मेंं वृद्धि जारी रहने की उम्मीद है।”

उन्होंने कहा कि सोने की कीमतों में बढ़ोतरी का एक प्रमुख कारण यूएस फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती भी है। इसके चलते लोगों ने सोने में निवेश को सुरक्षित माना।

चीन के नेतृत्व में केंद्रीय बैंक भी बड़ी मात्रा में सोना खरीद रहे हैं, इससे भी कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।

एमके वेल्थ मैनेजमेंट के अनुसंधान प्रमुख जोसेफ थॉमस ने कहा कि निकट भविष्य में भी सोने की कीमतों में वृद्धि जारी रहने की उम्मीद है।

अन्य ख़बरें

25,000 रुपए की मासिक एसआईपी या 5 लाख रुपए का लंपसम निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फंड?

Newsdesk

आरबीआई ने एसजीबी 2018-19 सीरीज-II के लिए रिडेम्पशन प्राइस 14,425 रुपए तय किया; रिटर्न 357 प्रतिशत रहा

Newsdesk

अदाणी पावर की कमाई में शानदार उछाल, दूसरी तिमाही में मुनाफा 141 प्रतिशत बढ़कर 7,019 करोड़ रुपए हुआ

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading