November 4, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन

थिएटर ने मेरे करियर में निभाई अहम भूमिका : हेमांगी कवि

मुंबई, 3 अप्रैल । एक्‍ट्रेस हेमांगी कवि ने थिएटर के प्रति अपने जुनून के बारे में खुलकर बात की। टेलीविजन पर अपने कौशल का प्रदर्शन करने से पहले उन्‍होंने एक कलाकार बनने के लिए मजबूत आधार तैयार किया था।

यह रंगमंच ही था, जिसके जरिए उन्होंने संगीत, नृत्य और दृश्य कला जैसे विविध कला रूपों में प्रवेश करके अपनी कला को निखारा, जिससे उनकी कलात्मक संवेदनाएं समृद्ध हुईं।

वह फिलहाल शो ‘कैसे मुझे तुम मिल गए’ में भवानी के किरदार में नजर आ रही हैं।

हेमांगी ने कहा, “मुझे अभी भी याद है, जब मैं कॉलेज में थी तो मुझे थिएटर के प्रति अपने जुनून का एहसास हुआ, जिसने मुझे अभिनय को करियर के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया। वास्तव में थिएटर ने मुझे मानवीय भावनाओं की गहराई का पता लगाने और दर्शकों से जुड़ने की अनुमति दी।”

उन्‍होंने कहा, ”मेरी थिएटर की पृष्ठभूमि ने मुझे अपने संकोच से मुक्त होने और ‘कैसे मुझे तुम मिल गए’ में भवानी जैसे विविध किरदारों को सहजता से अपनाने में मदद की है। मुझे लगता है कि यदि आप थिएटर से शुरुआत करते हैं, तो आप अपने करियर के लिए एक मजबूत आधार बनाते हैं।”

‘कैसे मुझे तुम मिल गए’ जी टीवी पर प्रसारित होता है।

अन्य ख़बरें

‘वीडियो का मकसद जागरूकता फैलाना था’, दीपावली संदेश से जुड़े विवाद के बीच दीया मिर्जा की सफाई

Newsdesk

आलिया भट्ट ने छठी क्लास में शुरू कर दी थी डेटिंग, ‘कॉफी विद करण’ पर सुनाया था वाकया

Newsdesk

ईशान खट्टर: बाल कलाकार से लीड हीरो तक, जानें शिक्षा से लेकर फिल्मी करियर तक का सफर

Newsdesk

Leave a Comment