September 1, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

टाटा स्टील का उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर

नई दिल्ली, 6 अप्रैल । टाटा स्टील इंडिया का कच्चे इस्पात का उत्पादन वित्त वर्ष 2023-24 में चार प्रतिशत बढ़कर 2.08 करोड़ टन पर पहुंच गया। कंपनी द्वारा जारी अनंतिम आंकड़ों में यह बात कही गई है।

जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का इस्पात उत्पादन लगभग 53.8 लाख टन पर स्थिर रहा।

देश में स्टील का मांग बढ़ने से घरेलू बाजार में बिक्री नौ फीसदी बढ़ी है।

विदेशी संयंत्रों में उत्पादन के मोर्चे पर कंपनी अब भी संघर्ष कर रही है।

नीदरलैंड में 2023–24 मं कंपनी का उत्पादन 24 प्रतिशत घटकर 48 लाख इकाई रह गया है। ब्रिटेन में उत्पादन 30.2 लाख टन पर लगभग स्थिर रहा।

अन्य ख़बरें

आईआईटी-तिरुपति में नॉन-टीचिंग स्टाफ के पदों पर भर्ती का मौका, इस तिथि तक करें आवेदन

Newsdesk

भारतीय वाहन कंपनियों की बिक्री अगस्त में मजबूत रही, कमर्शियल वाहनों ने भी ग्रोथ को दिया सहारा

Newsdesk

आरबीआई ने सुमन रे को नया कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading