17 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच सोने की कीमत में वृद्धि जारी

नई दिल्ली, 8 अप्रैल । मध्य एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई है। सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने में फिर तेजी आई।

5 जून, 2024 को मैच्योर होने वाला सोना वायदा एमसीएक्स पर 70,981 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था, जो 70,636 रुपये के पिछले स्तर से 345 रुपये या 0.49 प्रतिशत ज्यादा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 2,353.79 डॉलर प्रति औंस की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद 2,343.89 डॉलर प्रति औंस पर है।

इस साल अब तक सोने की कीमत में 12 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। केंद्रीय बैंकों ने बड़ी मात्रा में सोना खरीदा है और इजराइल-हमास संघर्ष के कारण बढ़ते तनाव के बीच इसकी मांग बढ़ गई है।

यूएस फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती के संकेत से भी सोने की खरीददारी में वृद्धि हुई है।

सोमवार को दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 71,430 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है, जबकि मुंबई में यह 71,280 रुपये प्रति 10 ग्राम, चेन्नई में 72,150 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

अन्य ख़बरें

माइक्रोसॉफ्ट का स्वैच्छिक निकास कार्यक्रम शुरू, भारत समेत चार देशों के 60 हजार कर्मचारी हो सकते हैं प्रभावित

Newsdesk

बैंक ज्यादा ब्याज देते हैं, तो धीमी पड़ती है डिजिटल डॉलर की रफ्तार

Newsdesk

25,000 रुपए की मासिक एसआईपी या 5 लाख रुपए का लंपसम निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फंड?

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading