September 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मुजफ्फरनगर में अवैध हथियारों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर, 11 अप्रैल । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की थाना शाहपुर पुलिस ने एक अवैध हथियारों फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया और भारी मात्रा में हथियार और उपकरण जब्त किए गए। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक आदित्य बंसल ने कहा कि बुधवार को मुखबिर द्वारा शाहपुर थाना पुलिस को अवैध हथियारों के निर्माण और आपूर्ति के संबंध में सूचना मिली थी। उन्‍होंने कहा कि तत्काल सूचना पर स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शाहपुर थाना अंतर्गत गांव काकड़ा के पास जंगल में एक बंद पड़ी एक फैक्ट्री के अंदर चल रही एक अवैध हथियारों की फैक्ट्री पर छापेमारी की।

एएसपी ने कहा कि छापेमारी के दौरान दो हथियार कारीगर अब्दुल जब्बार और आसिफ को गिरफ्तार किया गया।और भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद, फिनिशिंग मशीन, एक खराद मशीन और कच्चा माल भी जब्त किया गया। जांच के दौरान पता चला कि अब्दुल जब्बार नाम का व्यक्ति अपने सहयोगी आसिफ के साथ मिलकर अवैध बंदूक फैक्ट्री का संचालन कर रहा था।

एएसपी ने कहा कि पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से दो देशी बंदूक 12 बोर आंशिक रूप से निर्मित, दो देशी बंदूक 315 बोर, 8 तमंचे 315 बोर निर्मित, 34 अर्द्धनिर्मित तमंचे 315 बोर, एक खोखा कारतूस व एक जिंदा कारतूस, एक लेथ मशीन, एक ड्रिल मशीन, एक इलेक्ट्रिक ग्राइंडर, एक इलेक्ट्रिक वेल्डिंग मशीन, 2 ग्राइंडिंग कटर और अन्य कच्चा माल और मशीनरी भी जब्त किए।

अन्य ख़बरें

एशियन गेम्स 2026: फातिमा सना की कप्तानी पारी, थाईलैंड को हराकर पाकिस्तान ने कटाया सेमीफाइनल का टिकट

Newsdesk

हनुमानताल में तालाब में उतराती मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, मचा हड़कंप

Newsdesk

हनुमानताल में तालाब में उतराती मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, मचा हड़कंप

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading