23.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सीएम ममता बनर्जी ने केंद्रीय एजेंसियों के मुद्दे पर केंद्र पर बोला हमला

कोलकाता, 11 अप्रैल । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को ईद के मौके पर अपने संबोधन के दौरान केंद्र पर हमला बोला।

मुख्यमंत्री ने मध्य कोलकाता के रेड रोड पर ईद की सामूहिक नमाज के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए कहा,“इस साल का चुनाव इस मायने में अनोखा है कि चुनाव से पहले केंद्र सरकार ईडी, सीबीआई और अब एनआईए जैसी केंद्रीय एजेंसियों को तैनात कर रही है। ऐसा करने से बेहतर होता कि केंद्र सरकार एक बड़ी जेल बनवाती, जहां सभी को रखा जा सके। क्या केंद्र सरकार 23 करोड़ लोगों को सलाखों के पीछे भेज सकती है? उन्होंने कहा कि चाहे कुछ भी हो, हमें रॉयल बंगाल टाइगर्स की तरह हर बाधा का सामना करेंगे।”

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा देश में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी), नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की कोशिश कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा, हम एनआरसी, सीएए और यूसीसी के नाम पर नफरत और लोगों का विभाजन नहीं चाहते हैं। हमारा एकमात्र उद्देश्य सभी धर्मों की एकता है।

उनकी यह टिप्पणी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बुधवार को बालुरघाट में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उस बयान के एक दिन बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘ममता बनर्जी चाहे कितना भी विरोध करें, सीएए किसी भी कीमत पर देश में लागू किया जाएगा।’

ममता ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ही भाजपा की मुख्य प्रतिद्वंदी है, इसलिए वोटों के विभाजन से बचें।

अन्य ख़बरें

महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों से ही साकार होगा समरस समाज का सपना : योगी आदित्यनाथ

Newsdesk

अयोध्या में रामलला के दर्शन के समय में बड़ा बदलाव, एक नवंबर से सुबह चार बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट

Newsdesk

महाकौशल दौरे पर 28 को आ रहे प्रवीण तोगड़िया, तैयारी तेज

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading