30.5 C
Jabalpur
September 20, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

पीएम मोदी आज जम्मू कश्मीर व राजस्थान में भरेंगे हुंकार

नई दिल्ली,12 अप्रैल । भाजपा के सबसे लोकप्रिय स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मतदाताओं को लुभाने के लिए लगातार राज्यों का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में वह आज जम्मू कश्मीर और राजस्थान में जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी राजस्थान में एक रोड शो भी करेंगे।

चुनावी कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह 11 बजे जम्मू कश्मीर के उधमपुर में रैली को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान प्रधानमंत्री एक बार फिर अब्दुल्ला, मुफ़्ती और गांधी परिवार पर निशाना साधेंगे। अनुच्छेद 370 को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा हाल ही में दिए गए बयान का जिक्र करते हुए कांग्रेस से सवाल भी पूछेंगे और उनके कार्यकाल में राज्य की बदलती तस्वीर एवं छवि की भी बात करेंगे।

जम्मू कश्मीर के बाद पीएम मोदी राजस्थान के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां दोपहर बाद 2:15 बजे बाड़मेर में एक रैली को संबोधित करेंगे। बाड़मेर की जनसभा के बाद वह दौसा में शाम को 4:45 बजे एक रोड शो भी करेंगे।

अन्य ख़बरें

पत्रकार पायल मेहता की मौत पर पीएम मोदी और रक्षा मंत्री समेत कई नेताओं ने जताया शोक

Newsdesk

दिल्ली के कालकाजी में प्रॉपर्टी डीलर की पीट-पीटकर हत्या, हमले में छोटा भाई भी घायल

Newsdesk

सुखोई व राफेल के साथ दिखा जापान के एफ-2 लड़ाकू विमान का दम

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading