33 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

कोटा : भाजपा कार्यकर्ता को मिली सिर तन से जुदा की धमकी

कोटा, 12 अप्रैल । कोटा में बीजेपी कार्यकर्ता के घर के बाहर एक धमकी भरा कागज चिपका मिला है जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। कागज पर ‘अल्लाह का पैगाम लिखते हुए सिर तन से जुदा करने की धमकी लिखी हुई है।

इसके बाद से बीजेपी कार्यकर्ता का पूरा परिवार दहशत में है। कार्यकर्ता ने उद्योग नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है।

पीड़ित का कहना है कि उनके घर के बाहर कोई धमकी भरा कागज चिपका कर चला गया। दोनों कागजों में लिखा है – गुस्ताख-ए-रसूल की एक ही सजा, सर तन से जुदा, सर तन से जुदा।

इसके साथ ही कई और धमकियां भी लिखी हुई हैं।

भाजपा कार्यकर्ता को धमकी मिलने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी उद्योग नगर थाने पहुंचे और नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।

उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है

अन्य ख़बरें

वीरांगना रानी दुर्गावती के 463वाॅं बलिदान दिवस भव्यता से मनाया जायेगा

Newsdesk

श्री जानकीरमण महाविद्यालय में भव्य काव्य गोष्ठी, साहित्य अकादमी सम्मान प्राप्त रचनाकारों का हुआ अभिनंदन

Newsdesk

25वीं पूर्वी जोन पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, जबलपुर बना ओवरऑल चैंपियन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading