25.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मोदी सरकार की दूरदर्शी सोच से उत्तराखंड का सर्वांगीण विकास संभव हुआ : सीएम धामी

अल्मोड़ा, 12 अप्रैल । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अल्मोड़ा के द्वारहाट में भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में रोड शो करने के बाद जनसभा को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज मैं अल्मोड़ा पिथौरागढ़ लोकसभा सीट पर हमारे प्रत्याशी अजय टम्टा के लिए समर्थन मांगने आया हूं। आपका एक-एक वोट हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी बार जीत के लिए जाएगा। इन 10 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने जिस तेजी से सबको आगे बढ़ाने का काम किया है, वो किसी से छिपा नहीं है। आज भारत की वैश्विक स्तर पर जो पहचान बनी है, वो प्रधानमंत्री मोदी के कामों के कारण है।

उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी का प्रणाम लेकर अल्मोड़ा आया हूं। मैंने मां दूनागिरि की पावन स्थली, विभिन्न सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों को अपने आंचल में समेटे द्वारहाट में रोड शो किया। आज मोदी सरकार की दूरदर्शी सोच से उत्तराखंड का सर्वांगीण विकास संभव हुआ है। हमारे धार्मिक स्थलों को नई पहचान देने और प्रदेश के आध्यात्मिक पर्यटन क्षेत्रों के विकास में डबल इंजन सरकार का महत्वपूर्ण योगदान है।

अन्य ख़बरें

डैम के बैकवॉटर क्षेत्र से गुजरने वाली 220 केवी लाइन का शिफ्टिंग कार्य पूरा

Newsdesk

TET-2024 की पात्रता शर्त पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार और कर्मचारी चयन आयोग से मांगा जवाब

Newsdesk

मेडिकल पहुंचकर संभागायुक्त और कलेक्टर ने जाने घायल बालक के हाल चाल

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading